फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The locality of Nai Basti Barah Bigha was shaken by heavy firing between two parties

Etah News: दो पक्षों के बीच ताड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला नई बस्ती बारह बीघा

Tue, 09 Sep 2025 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The locality of Nai Basti Barah Bigha was shaken by heavy firing between two parties
नई बस्ती बारहबीघा में फायरिंग करते युवक। स्रोत वीडियोग्रेब
एटा। शहर का मोहल्ला नई बस्ती बारह बीघा सोमवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहत से दहल उठा। दो पक्षों के मध्य हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। डर की वजह से आसपास के लोग घरों के अंदर कैद हो गए। इसी बीच एक युवक को गोली लग गई। घायल अवस्था में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती बारह बीघा निवासी भोला गुप्ता ने बताया कि भाई सोनू गुप्ता सोेमवार की देर रात मायके से अपनी पत्नी को लेने गया था। वहां पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने सोनू पर जानलेवा हमला करते हुए तमंचों से फायरिंग की। जब सोनू अपनी जान बचाने के लिए ताऊ ग्यादीन गुप्ता के घर में घुस गया तो हमलावर वहां भी पीछे से घर में घुसकर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

भोला ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि भगीपुर निवासी अमर लोधी व उसके साथियों की ओर से चलाई गई एक गोली सीधे सोनू गुप्ता के पेट में लगी है। घटना में शामिल अमित लोधी, विकास लोधी, सोनू लोधी, सुरेश और नई बस्ती बारह बीघा निवासी प्रशांत गुप्ता, नितिन गुप्ता, कबीर गोस्वामी के साथ ही गढ़ी पचगांव कासगंज निवासी अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि इन लोगों ने जो गोलियां चलाईं वो घर में दीवारों के आसपास लगीं। हमलावर सोनू को मृत समझकर मौके से भाग गए। भोला गुप्ता का आरोप है कि यह लोग पहले भी कई बार उनके भाई और परिवार पर जानलेवा हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके लगी गोली वही करता दिख रहा फायरिंग, वीडियो वायरल
घटना के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस सोनू गुप्ता को गोली लगी है वही अपने साथियों के साथ फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। लगभग डेढ़ मिनट के वीडियोे में कई राउंड फायरिंग होती है। गालीगलौज के साथ ही कारतूस मांगने की बात भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed