फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The health of the child sitting on strike deteriorated again

Etah News: धरने पर बैठे बालक की तबीयत फिर बिगड़ी

Wed, 17 Jul 2024 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
The health of the child sitting on strike deteriorated again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिरहची। भाकियू (स्वराज) के बैनर तले किसान गांव जरैलिया में 27 जून से धरना कर रहे हैं। जबकि कुछ किसानों ने 15 जुलाई से भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। धरने पर बैठे एक बालक की तबीयत सोमवार के बाद बुधवार को फिर बिगड़ गई। उसे आगरा रेफर भेजा गया है।

किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन पर खड़ी फसल को जुतवा कर कब्जा कर लिया गया है। 6 महीने तक अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। किसान इस मामले में एसडीएम को भी आरोपित कर दूसरे पक्ष का गलत ढंग से सहयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को लोगों समझाने पहुंची एसडीएम सदर भावना विमल का प्रयास विफल रहा। गांव वाले मानने को राजी नहीं हुए। उधर सोमवार को धरने के दौरान राजेंद्र के पुत्र वंश और प्रदीप की तबीयत बिगड़ी थी। जिनमें से वंश को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। मंगलवार को परिजन उसे घर ले आए। बुधवार को तबीयत फिर बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed