{"_id":"672bb094673b2d63250b78d3","slug":"the-happiness-of-daughters-marriage-got-buried-in-flood-of-tears-etah-news-c-163-1-sagr1016-125373-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंसुओं के सैलाब में दब गईं बेटी के विवाह की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंसुओं के सैलाब में दब गईं बेटी के विवाह की खुशियां
Wed, 06 Nov 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे के मोहल्ला मेवातियान में बुधवार को एक बेटी की शादी तो हुई, लेकिन आंसुओं के सैलाब के बीच बाबुल की आंखों से खुशियां गायब थीं। सोमवार रात उनके पुत्र की करंट लगने से मौत हुई थी। बुधवार को औपचारिक रूप से रस्म अदायगी कर बिटिया को विदा कर दिया गया।
मोहल्ला मेवातियान निवासी सुभाष की बेटी पिंकी की शादी 6 नवंबर की तय थी। इसके लिए कई दिनों से घर में तैयारियां चल रही थीं। घर की साज-सज्जा हो गई थी। शादी को लेकर पिंकी का छोटा भाई सौरभ (18) भी दिल्ली से आया हुआ था। जो वहां रहकर नौकरी करता था। सोमवार रात 10.30 बजे घर में शादी का उत्साह था। महिलाएं ढोलक बजाकर नाच-गाना कर रही थीं। डीजे भी बज रहा था और लोग नाच रहे थे। इसी बीच सौरभ ने बड़े भाई के ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाया तो अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसे लेकर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन ने मंगलवार को सौरभ का अंतिम संस्कार कर दिया। तय किया गया कि बुधवार को औपचारिक रूप से शादी की जाएगी।
बुधवार दोपहर के समय जैथरा से दुल्हा अवनीश अपने 4 परिजन को लेकर आया। बिना किसी बरात, बैंड-बाजा, धूमधड़ाके के सादगी के साथ वैवाहिक रस्में अदा की गईं। फेरे डलवाने से लेकर अन्य वैवाहिक रस्मों में मौजूद घर व रिश्तेदारों की महिलाएं अपने आंसुओं को बमुश्किल रोके हुए बैठी थीं। जबकि पिंकी के मां-बाप के आंसू थम नहीं रहे थे। सुभाष ने ससुराल वालों की आवाभगत के लिए दूसरी जगह से भोजन का प्रबंध कराया। लेकिन ससुराल वालों ने गम का माहौल देखते हुए कुछ खाया-पीया नहीं। फेरे पड़ने के बाद बेटी की विदा कर दी गई।
विज्ञापन
सांसद ने पहुंचकर बंधाया ढांढ़स
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत भी सुभाष के घर पहुंचे। उन्होंने परिजन को ढांढ़स बंधाया। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।