{"_id":"6824dac75e871f534f0fafd6","slug":"the-glass-of-a-roadways-bus-was-broken-in-stone-pelting-between-two-parties-etah-news-c-163-1-eta1003-133543-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो पक्षों में हुए पथराव में रोडवेज बस का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो पक्षों में हुए पथराव में रोडवेज बस का शीशा टूटा
Wed, 14 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 14 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
जैथरा में शीशा टूटने के बाद खड़ी रोडवेज बस।
- फोटो : जैथरा में शीशा टूटने के बाद खड़ी रोडवेज बस।
जैथरा। एटा-अलीगंज रोड पर कोतवाली के पास दो पक्षों में पथराव हो गया। इससे एक रोडवेज बस का शीशा टूट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर शांतिभंग के उल्लंघन की कार्रवाई की है।
कस्बा में कोतवाली के पास गिहार समाज की बस्ती है। मंगलवार देर शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद होने पर दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। मुख्य मार्ग पर मारपीट होने पर गुजर रहे लोग ठहर गए। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। इसी समय अलीगंज से एटा जा रही रोडवेज बस में एक पत्थर जोर से लगने पर शीशा टूट गया।
शीशा टूटने पर चालक ने बस को रोक पुलिस से शिकायत की। पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने कहा दोनों पक्ष के लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। रोडवेज बस के चालक की तहरीर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
रात के बाद सुबह फिर फायरिंग, 5 पर रिपोर्ट
जैथरा। कस्बे में बस स्टैंड से करीब 100 मीटर दूर अलीगंज रोड पर मंगलवार शाम व बुधवार की सुबह फायरिंग हुई। इससे लोग दहशत में आ गए। मंगलवार शाम एक राउंड तो बुधवार सुबह कई राउंड फायरिंग की आवाज लोगों को सुनाई दी। दो पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की पिटाई भी कर दी। पीड़ित की ओर से दूसरे पक्ष के नेहरू नगर के चोब सिंह, रचित, रिषव, आलोक सिंह और अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि कस्बे में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी हुई है। एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद