{"_id":"68dac5b77c0aa122d2012e14","slug":"the-fraudster-deceived-the-woman-and-fled-with-the-earrings-etah-news-c-163-1-eta1002-139769-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला को झांसे में लेकर टप्पेबाज कुंडल लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला को झांसे में लेकर टप्पेबाज कुंडल लेकर फरार
Mon, 29 Sep 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर घर जा रही महिला को टप्पेबाजों ने अपने झांसे में ले लिया। कानों से कुंडल उतरवा लिए और लेकर फरार हो गए।
शहर के जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मी इंटर कॉलेज के पास सोमवार को ई-रिक्शा के इंतजार में रिंकेश निवासी पीपल अड्डा खड़ी थीं। बताया कि वह सांस की रोगी हैं। मेडिकल कॉलेज दवा लेने आई थीं। वापस जाते समय वह ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थीं। तभी तीन युवक पास आए और परेशानी के बारे में पूछने लगे। वह उनकी बातों में आ गई और अपनी बीमारी के बारे में बताने लगी।
युवकों ने बीमारी के समाधान की बात कहते हुए उसके कानों से कुंडल उतरवा लिए और बातों में उलझाकर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला ने आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि बातों में आकर महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।