{"_id":"640384a96d621f96640bb556","slug":"the-fragrance-of-nidhaulis-rose-will-spread-abroad-etah-news-c-25-1-80698-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: होली के रंग, गुझिया की महक से महकने लगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: होली के रंग, गुझिया की महक से महकने लगे बाजार
Sat, 04 Mar 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। होली के नजदीक आते ही रंग-गुलाल के साथ गुझिया की महक भी बाजार में महकने लगी है। मिठाई की दुकानों पर गुझिया की बिक्री शुरू हो गई है। धीरे-धीरे रेडीमेड गुझिया का चलन काफी बढ़ गया है। देसी घी से बनी गुझिया 480 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। व्यापारी जिले में 50 लाख रुपये तक के कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं।
होली पर रंग गुलाल लगाने के साथ ही मिठाई व अन्य पकवान खाने-खिलाने की परंपरा है। इस त्योहार के बाद लोग मांगलिक कार्यों की शुरूआत करते हैं। होली के त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इसको लेकर घरों में गुझिया बनाने की तैयारी की जा रही है। तमाम परिवार हैं जो घर पर इसे नहीं बनाना चाहते हैं या मजबूरीवश नहीं बना सकते हैं। ऐसे लोग बाजार में पहुंचकर मिठाइयों की दुकानों से गुझिया की बिक्री कर रहे हैं।
पिछले कुछ साल से रेडीमेड गुझिया का चलन बढ़ गया है। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर मठरी, बेसन के सेव, शक्करपारे आदि की भी बिक्री हो रही है। बाजार में देसी घी से बनी गुझिया 480 तो रिफाइंड तेल की गुझिया 300 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन
गुझिया व मठरी की बिक्री शुरू हो चुकी है। ग्राहक अब रेडीमेड गुझियों की अधिक मांग कर रहे हैं। जिससे इन्हें तैयार कर स्टॉक करने का काम शुरू कर दिया है। - वैभव वार्ष्णेय, व्यापारी
होली पर गुझिया का अलग ही महत्व होता है। दुकान पर देसी घी से निर्मित गुझिया की मांग होने लगी है। ग्राहक इसे खरीदने पहुंच रहे हैं। - संजीव कुमार, व्यापारी
होली के त्योहार पर हर साल गुझिया तैयार की जाती है। लेकिन इस बार बाजार से रेडीमेड गुझिया खरीदकर घर ले जा रहे हैं। - प्रसून शर्मा, नगला बरी
होली के त्योहार की मिठास गुझिया बिना अधूरी रहती है। यूं तो घर पर भी गुझिया बन रही हैं। लेकिन बाजार की देसी घी की गुझिया का स्वाद अलग है। - अमित कुमार, वाहनपुर