{"_id":"66ef055c60c7ef12f5093f07","slug":"the-farmer-was-beaten-to-death-etah-news-c-163-1-eta1001-123166-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पीटकर की गई थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पीटकर की गई थी किसान की हत्या
Sat, 21 Sep 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन के गांव बहादुरपुर निवासी किसान का शव शुक्रवार की सुबह पास के ही गांव अकबरपुर के समीप खेत में नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। परिजन ने मृतक की हत्या का अंदेशा जताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ है कि किसान की पीटकर हत्या की गई थी। उसकी पसलियों में काफी गंभीर चोटें पाई गई हैं।
गांव बहादुरपुर निवासी अरजेश कुमार ने बताया कि पिता महेश चंद्र (52) उर्फ दरोगा बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। रात को नहीं लौटे तो चिंता हुई। खेत पर जाकर देखा वहां भी नहीं मिले, आसपास के क्षेत्र में ढूंढ़ा, वहां भी नहीं मिले। रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर भी तलाश करते रहे। शुक्रवार की सुबह किसान का शव गांव अकबरपुर के समीप खेतों में नग्न अवस्था में पड़ा मिला था।
अरजेश कुमार ने गांव अकबरपुर निवासी मदनलाल सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पसलियों में गंभीर चोटें बताया गया है। अरजेश का कहना है कि चोट लगने से साफ पता चल रहा है कि पिता की हत्या की गई है। सीओ जलेसर ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। तीन लोगों के खिलाफ मृतक के परिवार वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को एसएसपी राजकुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं सीसीटीवी कैमरों को देखकर घटना की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।