{"_id":"6918c82c9c91996cd9064665","slug":"the-family-of-the-deceased-is-unhappy-with-the-removal-of-the-grp-station-in-charge-etah-news-c-163-1-eta1001-141995-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जीआरपी थाना प्रभारी को हटाने पर मृतक के परिजन नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जीआरपी थाना प्रभारी को हटाने पर मृतक के परिजन नाखुश
Sun, 16 Nov 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी थाने पर हत्याकांड की जांच कर रहे टीटू कुमार को हटाए जाने का विरोध करने पहुंचे लोगों से ब
एटा। मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी सभासद के भाई हामिद अली उर्फ पप्पू हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को जीआरपी थाना प्रभारी टीटू कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद शनिवार को मृतक के परिजन थाने पर पहुंचे और विरोध जताया। काफी समझाने के बाद माने और लौटे।
हामिद हत्याकांड के खुलासे में जीआरपी की क्राइम टीम और थाना पुलिस लगी हुई है। खुलासे के लिए आगरा जीआरपी के एसपी स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
टीटू कुमार के लाइन हाजिर होने के बाद जितेंद्र कुमार को थाना प्रभारी बनाया गया है। जानकारी मिलते ही मृतक के भाई कफील अहमद, शराफत हुसैन, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अशरफ हुसैन और जहीर अहमद सहित मुस्लिम समाज के 100 लोग शनिवार को जीआरपी थाने पर पहुंचे। यहां टीटू कुमार को लाइनहाजिर करने का विरोध किया। कहा कि जब परिवार टीटू कुमार की जांच प्रक्रिया से संतुष्ट था तो उनको लाइन हाजिर क्यों किया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के साथ ही कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह और एसओजी टीम भी आ गई। इसके बाद कार्यालय में ले जाकर समझाया गया।
ये लोग वहां से चले आए तो सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित भी मौके पर आ गए। उन्होंने टीम को हत्याकांड के खुलासे के लिए दिशानिर्देश दिए। सीओ ने बताया कि मृतक के परिजन और कुछ लोग थाने पर जानकारी करने आए थे। उन्हें समझाते हुए जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।