फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The family is not satisfied with the revelations regarding the Ashish murder case.

Etah News: आशीष हत्याकांड के खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं

Thu, 25 Jun 2026 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The family is not satisfied with the revelations regarding the Ashish murder case.
अलीगंज। बहुचर्चित आशीष हत्याकांड के खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। परिजन का आरोप है कि आशीष की हत्या किए जाने के समय तीन लोग थे, जबकि पुलिस की कहानी में सिर्फ एक युवक ने गोली मारकर हत्या की। परिजन की शिकायत पर सांसद मुकेश राजपूत ने प्रशासन और पुलिस से फिर नए सिरे से जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजूपत क्षेत्र के गांव साडरपुर में हुए म्रतक आशीष के परिजन से बुधवार को मिलने पहुंचे। यहां पर परिजन ने कहा पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की कहानी के अनुसार हत्याकांड में सिर्फ एक युवक शामिल था। मृतक की दिव्यांग पत्नी ने सांसद को बताया उसकी आंखों के सामने उसके पति की हत्या की गई थी। दो युवक ने उसके पति के हाथ पकड़े थे और तीसरे युवक ने गोली मारी थी।
विज्ञापन

अंधेरे में वह हमलावरों को पहचान नहीं सकी थी। परिजन की बात सुनकर सांसद ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा जेल भेजे गए आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस को इस मामले में नए सिरे से पूछताछ करनी चाहिए। सांसद ने कहा आशीष के शरीर में एक गोली मिलने के आधार पर सिर्फ एक युवक को आरोपी बनाना उचित नहीं है। आशीष को भले एक गोली मारी गई, लेकिन हत्या में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, ऐसे में पुन: जांच करते हुए सभी आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



9 जून की रात को हुई थी आशीष की हत्या
9 जून की रात को आशीष दिव्यांग पत्नी को शौच कराने खेत ले गया था। लौटते समय तीन युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 20 जून का पुलिस ने खुलासा करते हुए पड़ोसी गांव के एक युवक को हत्या के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed