फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The English paper was easy but some students found it difficult

Etah News: अंग्रेजी का पेपर रहा सरल पर कुछ छात्रों को लगा कठिन

Tue, 11 Mar 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The English paper was easy but some students found it difficult
धुमरी प​ब्लिक स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : धुमरी प​ब्लिक स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थी।
एटा। सीबीएसई परीक्षाएं चल रहीं हैं। 12वीं के विद्यार्थियों की मंगलवार को अंग्रेजी की परीक्षा थी। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र औसत प्रकार का था। कठिन या सरल नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

अपनी तैयारी के अनुसार किसी को कठिन तो किसी को सरल लगा। शिक्षकाें का कहना है कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार पेपर सरल था।

इस बार इंटरमीडिएट के 2323 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। मंगलवार को इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। केंद्रों पर विद्यार्थी सुबह 9:30 बजे ही पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे से परीक्षार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू किया गया।
विज्ञापन


सघन चेकिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। प्रवेश के समय विद्यार्थियों का केंद्रों पर आई कार्ड व आधार कार्ड को देखा गया। सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई, यह दोपहर 1:30 बजे तक चली। शिक्षक अभिषेक ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक था। बीते वर्ष की अपेक्षा सरल आया था। जिस विद्यार्थी ने पढ़ा होगा परीक्षा अच्छी हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल राममोहन ने बताया कि मंगलवार को इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की परीक्षा थी। बोर्ड से जो निर्देश आए हैं, उसके अनुसार परीक्षा को कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed