फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The driver was held hostage, beaten and his car vandalized

Etah News: चालक को बंधक बनाकर पीटा और की गाड़ी में तोड़फोड़

Tue, 08 Oct 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
The driver was held hostage, beaten and his car vandalized
एटा। जितेंद्र कुमार निवासी गढ़ी पतली बनारसी थाना चंदपा जिला हाथरस ने 5 लोगों के खिलाफ थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर पीटा और दूध के टैंकर को क्षतिग्रस्त करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

गढ़ी पतली बनारसी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू ने बताया कि वह दूध के टैंकर का सहचालक है। 19 सितंबर की सुबह चालक राकेश के साथ सिकंदराराऊ रोड जलेसर से दूध खाली कर भुगतान लेकर आगरा जा रहे थे। जलेसर बाईपास रोड पर तोप चौराहे के पास छोटे लाल यादव, आकाश, गुलबीर, वीरेंद्र और वीरेंद्र के पुत्र सहित एक अज्ञात व्यक्ति निवासी नगला मितन ने टैंकर को रुकवा लिया। राकेश के ऊपर हमला कर दिया और पीटने लगे। इतना ही नहीं लोहे की सरिया से गाड़ी के भी शीशे फोड़ दिए।
विज्ञापन

बताया कि किसी तरह से राकेश जान बचाकर भाग गया, लेकिन इन लोगों ने मुझे बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया। जब मैंने शोर मचाया तो 1 किलोमीटर आगे सादाबाद रोड पर छोड़कर भाग गए। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed