{"_id":"ce18dd0c6d3cbe203c8b9da8a19194b9","slug":"the-district-health-committee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई। इसमें जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं संस्थागत प्रसव बढ़ाए जाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ मिलना चाहिये। जो आशायें कार्य न करें उन्हें हटा दें। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों तथा आशाओं को धनराशि का तुरंत भुगतान किया जाये। आशाओं को पूरी तरह से कार्य के लिये प्रशिक्षित करें। जो धनराशि शेष है उसका भुगतान इसी माह शीघ्रता से किया जाये। लाभार्थियों के बैंक खाते खुलने में कोई भी दिक्कत हो तो एलडीएम से तुरंत संपर्क कर उनके खाते खुलवा दें और समय से उनके खाते में धनराशि जमा करायें।
बैठक में सीडीओ आरएन मिश्र, डीडीओ, पीडी, डिप्टी सीएमओ, यूनीसेफ से डा. सफदर अली खां, डा. अभिषेक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि, डीपीआरओ, डीपीओ, एलडीएम, डा. वीके राजपूत सहित सभी एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।