फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The cost of building materials skyrocketed, making houses expensive

आसमान पर निर्माण सामग्री के दाम, महंगा हुआ आशियाना बनाना

Mon, 04 Apr 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The cost of building materials skyrocketed, making houses expensive
आगरा रोड पर चंबल भरने के लिए खड़ा ट्रैक्टर । - फोटो : ETAH
एटा। निर्माण सामग्री के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। लोहे की सरिया से लेकर सीमेंट, मोरंग, गिट्टी आदि सभी कुछ महंगा हुआ है। जिसके चलते अब आशियाना बनाना और महंगा हो गया है। एक हजार वर्गफुट का मकान बनवाने की लागत में दो से तीन लाख रुपये तक की बढ़ोतरी छह महीने में हुई है।
विज्ञापन

छह महीने से निर्माण सामग्री में लगातार इजाफा हो रहा है। अक्तूबर में सरिया की कीमत 5200 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो अब बढ़कर 8000 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि मार्च में यह 8500 का आंकड़ा भी छू चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा सीमेंट पर 40 रुपये प्रति बोरी बढ़ गए हैं। केवल चंबल छोड़कर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री के दाम बढ़े हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। संबंधित व्यापारियों के मुताबिक थोक के दाम महंगे होने से फुटकर पर भी असर पड़ा है। इन दिनों डीजल महंगा होने से भाड़ा अधिक लग रहा है, इससे भी कीमत बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजडुंडवारा रोड पर सरिया, सीमेंट विक्रेता एसएस कुशवाह बताते हैं कि कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने दीपावली से पहले मकान बनवाना शुरू किया। लेकिन अचानक सरिया व सीमेंट के दाम बढ़ने से काम रोक दिया। वहीं ठेकेदार किशनवीर सिंह बताते हैं कि दीपावली से पहले तक एक हजार वर्गफुट का एक औसत मकान करीब 10 लाख रुपये में तैयार हो रहा था। अब इस पर खर्चा 12 से 13 लाख रुपये आ रहा है।
सरिया और सीमेंट में छह महीनों के दरम्यान लगातार वृद्धि हुई है। सरिया अक्तूबर में 52 रुपये प्रति किलो थी जो अब अस्सी रुपये किलो है। वस्तुएं महंगी होने से निर्माण कार्य और मांग पर भी असर है।

राहुल यादव, विक्रेता
घर बनवा रहा हूं। पहली मंजिल करीब आठ महीने पहले बनवा ली थी। उस समय सरिया 50 से भी कम थी, अब दूसरी मंजिल के लिए 80 रुपये लेनी पड़ रही है। सीमेंट, गिट्टी, मोरंग भी पहले के मुकाबले महंगी हुई है।
देवेंद्र सिंह, नगला दयाराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed