{"_id":"698b7165ac9bc11d9607ca3f","slug":"the-construction-of-a-bridge-on-the-budhena-ghat-of-the-kali-river-will-reduce-the-distance-between-kasganj-and-amanpur-etah-news-c-163-1-sagr1016-146220-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: काली नदी के बुढ़ेना घाट पर पुल निर्माण से घट जाएगी कासगंज-अमांपुर की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: काली नदी के बुढ़ेना घाट पर पुल निर्माण से घट जाएगी कासगंज-अमांपुर की दूरी
Tue, 10 Feb 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र के बुढ़ेना घाट स्थित काली नदी पर बनाया जाएगा पुल। संवाद
मिरहची। क्षेत्र के लोगों ने काली नदी के बुढ़ेना घाट पर पुल निर्माण की मांग की है। पुल बनने से कासगंज और अमांपुर की दूरी घट जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने पुल निर्माण कराने के लिए विधायक वीरेंद्र लोधी से संपर्क किया है। लोगों की मांग पर विधायक ने सदर में प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र के बुढ़ेना घाट के किनारे बसे 25 गांव पुल निर्माण होने के बाद कासगंज और अमांपुर से सीधे जुड़ जाएंगे। काली नदी किनारे पांच ग्राम पंचायतों के 25 गांव बसे हैं। इसमें बुढ़ेना, नगला चोइया, श्यामपुर, गोबरा, ततारपुर, गड़ोली, तरवारपुर आदि गांव शामिल हैं। पुल न होने पर इन गांव के लोगों को कासगंज के लिए 18 और अमांपुर के लिए 20 किमी की दूरी तय करनी होती है।
पुल निर्माण होने पर यह दूरी घटकर कासगंज की आठ किमी और अमांपुर की दूरी छह किमी रह जाएगी। क्षेत्र के रामप्रताप लोधी, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, नेम सिंह ने कहा पुल निर्माण होने पर क्षेत्र का शैक्षिक और आर्थिक स्तर में सुधार होगा। क्षेत्र के धर्मेंद्र लोधी, मुन्नालाल, पीके शास्त्री, ताराचंद्र, यादवेंद्र गिरि आदि लोगों ने विधायक वीरेंद्र लोधी से फोन पर संपर्क कर पुल निर्माण की मांग की है। विधायक ने पुल निर्माण को सदर में प्रस्ताव रखने का प्रस्ताव दिया है।