{"_id":"69f3ad455500b5630c010a07","slug":"the-co-imparted-lessons-on-conscientiousness-and-discipline-to-the-newly-recruited-constables-etah-news-c-163-1-eta1003-149918-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नए रिक्रूट आरक्षियों को सीओ ने पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नए रिक्रूट आरक्षियों को सीओ ने पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासन का पाठ
Fri, 01 May 2026 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 01 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार की शाम को पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने नए रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा संवेदनशील व्यवहार करने से पुलिस की छवि जनता में बेहतर होती है।
निरीक्षण में सीओ ने थाने के गार्ड रूम, कार्यालय अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। नए रिक्रूट आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों के रहने, खाने-पीने और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके बाद सीओ राजेश कुमार ने थाने के फोर्स के साथ कस्बे में पैदल मार्च करते हुए नागरिकों और व्यापारियों से वार्ता की। पैदल मार्च में सीओ ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करते हुए कहा आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए यह सबसे कारगर है। उन्होंने सभी दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने को प्रेरित करते हुए कहा इससे अनेक छोटी-छोटी घटनाओं को आप स्वयं सुलझा सकते हैं।