फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The city will come under the purview of HD cameras, traffic signals are proposed at 31 places.

Etah News: एचडी कैमरों की जद में आएगा शहर, 31 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल का प्रस्ताव

Mon, 16 Feb 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The city will come under the purview of HD cameras, traffic signals are proposed at 31 places.
ठंडी सड़क तिराहे पर कैमरे का मॉनिटर बदलते पालिकाकर्मी। संवाद
एटा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अब हाईडेफीनेशन (एचडी) कैमरे लगाए जा रहे हैं। पांच प्रमुख प्वाइंट पर पांच-पांच एचडी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। पहले से 15 स्थानों पर लगे सामान्य कैमरों की क्षमता कम होने के कारण उन्हें अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन

नए कैमरे करीब 500 मीटर तक स्पष्ट कवरेज देंगे। पुलिस कंट्रोल रूम में बड़ी स्क्रीन के जरिए पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। एचडी कैमरे आगरा चुंगी, हाथी गेट, माया पैलेस, कुसाड़ी बाईपास और लिप्टन अंडरपास समेत प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इससे छिनैती व दुर्घटना के बाद फरार होने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इसके अलावा 31 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत अलग कंट्रोल रूम भी बनेगा। बसों के रूट प्लान में भी बदलाव की तैयारी है, जिससे शहर में यातायात दबाव कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed