{"_id":"68eaac4f2ae33467b104dd8e","slug":"the-children-of-ishara-and-rajpura-nyaya-panchayat-showed-their-strength-in-sports-etah-news-c-163-1-eta1004-140401-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इशारा और रजपुरा न्याय पंचायत के बच्चों ने खेलकूद में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इशारा और रजपुरा न्याय पंचायत के बच्चों ने खेलकूद में दिखाया दमखम
Sun, 12 Oct 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सर्वोदय इंटर कॉलेज नाजिरपुर में लंबी कूद में प्रतिभाग करता बच्चा। स्रोत विद्यालय
एटा। परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। पहली प्रतियोगिता में सकीट ब्लॉक के इशारा और रजपुरा न्याय पंचायत के बच्चों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का आयोजन सर्वोदय इंटर कॉलेज नाजिरपुर के खेल मैदान में किया गया।
उद्घाटन सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजेंद्र पाल सिंह ने किया। नोडल शिक्षक राजेश गिरि एवं रवीश कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता कराई गईं। न्याय पंचायत इशारा में 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पीएस चिलमापुर के अर्जेश ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में नगला हुलासी की पलक ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नगला हुलासी के उत्कर्ष ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में दत्तपुर की विशाखा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में दत्तपुर के प्रशांत ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में करीमपुर की दीक्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
न्याय पंचायत रजपुरा में 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में हरिकिशनपुर की शिवांगी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में हरिकशनपुर के अनू ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में रजपुरा के राहुल, बालिका वर्ग में साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। व्यायाम शिक्षक भारतवीर वर्मा, राजीव कुमार, मनीष दुबे, पुष्पेंद्र कुमार, शशिकांत, मोनिका, अजीत, उपेंद्र कुमार ने प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष संपन्न कराया। इस दौरान वेदराम, श्रीनिवास गुप्ता, प्रवीन कुमार, अरुण कुमार, वीरबहादुर, संजीव कुमार दुबे, यादवेंद्र यादव, राजीव यादव आदि लोग मौजूद रहे।