फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The car riders ran away, the villagers kept fighting with each other.

कार सवार भागे, गांव वाले आपस में भिड़ते रहे

Sun, 20 Mar 2022 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
The car riders ran away, the villagers kept fighting with each other.
पिलुआ के दरिगपुर में आपस में बात करते ग्रामीण ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र में कारों की टक्कर के बाद मुख्य लड़ाई तो कार सवारों की थी, लेकिन जब विवाद बढ़ा तो कार सवार भाग गए और सुन्ना व दरिगपुर के ग्रामीण बिना वजह भिड़ते रहे। इसमें गांव दरिगपुर का एक छात्र गोली लगने से जख्मी भी हो गया।
विज्ञापन

रविवार को गांव में सीओ सदर राघवेंद्र सिंह सहित पिलुआ थानाध्यक्ष बेगराम पहुंचे। गांव वालों से घायल के बारे में जानकारी ली। वहीं घटना को लेकर भी पूछताछ की। गांव वालों ने बताया कि दोनों कार वालों में से किसी के इस गांव में रिश्तेदार नहीं थे। वहां दुकान करने वाले राजबहादुर बीचबचाव करने पहुंच गए। इस बीच सुन्ना के भी कुछ लोग आ गए। उन्होंने राजबहादुर को पीट दिया।
विज्ञापन

बाद में दरिगपुर से लोग पहुंचे और लड़ाई बढ़ गई। इस बीच दोनों ही कारों में सवार सभी लोग भाग निकले। दोनों कारों को थानों में खड़ा कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गोली किसने चलाई, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सिर में गोली लगने से दरिगपुर निवासी इंटर का छात्र उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज आगरा में चल रहा है। थानाध्यक्ष बेगराम ने बताया कि कारों में टक्कर के बाद दो गांव के लोग आपस में भिड़ गए। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में दहशत का माहौल
बवाल के बाद रविवार को गांव में दहशत का माहौल रहा। इस दौरान पूरे गांव में सन्नाटा था। एक चौपाल पर बैठकर लोग घटना की चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी गई है लोगों से पूछताछ की है।

इलाज को किया गया चंदा
घायल उपेंद्र के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। आगरा के निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए गांव वाले आगे आए। चंदा कर करीब डेढ़ लाख रुपया जुटाया गया। जिससे उपेंद्र का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed