फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The car can overtake the spoils of 1.08 million

कार को ओवरटेक कर 1.08 लाख की लूट

Wed, 27 May 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 27 May 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार तड़के घायल मरीज का इलाज कराकर आगरा से एटा लौट रहे कार सवारों को पीछे से आ रही कार में सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। तमंचे की नोंक पर लोगों से 1.08 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल के साथ उनकी ऑल्टो कार लूट ले गए। साथ ही दो लोगों को भी बंधक बनाकर ले गए, जिन्हें फरिहा मार्ग पर दो तीन किलोमीटर दूर जाकर फेंक गए। घटना में प्रयुक्त की वैगनआर कार को रात में ही बदमाशों ने एटा से चोरी किया था, जिसका अगला पहिया बस्ट हो जाने पर उसे छोड़कर भाग गए।


मुकेश कुमार निवासी शिवसिंहपुर कोतवाली नगर ने अवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मोहल्ले के ही गंगा सिह, धीरज कुमार, इकबाल के साथ मंगलवार शाम सड़क हादसे में घायल हुए मोहल्ले के ही सतेंद्र का इलाज कराकर बुधवार तड़के तीन बजे आगरा से एटा आ रहे थे, तभी अवागढ़ से चार किलोमीटर पहले गांव नगला गंगा पर पीछे से आ रही बैगनआर कार में सवार छह बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया।
विज्ञापन



तमंचे की नोंक पर सभी लोगों से 1.08 लाख, मोबाइल, बैटरी और कार को लूटकर भाग गए, दो लोग मुकेश और इकबाल को बंधक बनाकर भी ले गए, तभी उनकी वैगनआर कार का पहिया बस्ट हो गया जिसके कारण कार और बंधक बनाए दोनों लोगों को दो तीन किलो मीटर दूर फरिहा मार्ग पर फेंककर भाग गए। घटना में प्रयुक्त की गई कार को बदमाशों ने एटा के नारायन नगर से उसी रात एक बजे चोरी किया था, कार विनय की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
25-30 की उम्र के थे लुटेरे
सभी छह लुटेरे 25-30 वर्ष की उम्र के थे। अंगोछा से चेहरों को ढके हुए थे। सभी के पास तमंच, लकड़ी के डंडे थे। ऐसे ही बदमाशों ने इसी माह के शुरू में कासगंज के लोगों को तड़के पांच बजे कार सहित बंधक बनाकर किला बाईपास पर लाखों की लूट की थी, वहीं कोतवाली के पीछे 10 मई की रात में राजवीर के घर से आठ लाख की चोरी, अगले दिन गांव खटौटा में खेत पर रखवाली कर रहे किसान रियासत अली की गोली मारकर हत्या, फिर व्यापारी नेता देवेंद्र गुप्ता के मकान से लाखों की चोरी करने के साथ ही अन्य घटनाएं भी हुई हैं, लेकिन इन सब के बाद भी थाना पुलिस घटना का खुलासा कर पाई और न ही बदमाश हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed