{"_id":"67fbfa87c8f4a652ed02b8fd","slug":"the-bus-started-for-moradabad-has-no-fixed-time-passengers-are-upset-etah-news-c-163-1-eta1001-132252-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मुरादाबाद के लिए शुरू हुई बस का समय निर्धारित नहीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मुरादाबाद के लिए शुरू हुई बस का समय निर्धारित नहीं, यात्री परेशान
Sun, 13 Apr 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। मुरादाबाद के लिए शुरू हुई बस सेवा का समय निर्धारित में होने की वजह से यात्री परेशान हैं। पहले यह बस दोपहर को एटा से निकलती थी। अब समय बदलकर सुबह 8 कर दिया गया है, जो कि स्थिर नहीं है।
जिला मुख्यालय पर बसों की संख्या बढ़ने के बाद विभिन्न लंबे और लोकल रूट पर बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में डिपो के बेड़े में 180 बसे हैं। इनमें से 94 निगम की और 86 अनुबंधित हैं। पिछले सप्ताह मुरादाबाद के लिए बस का संचालन शुरू किया गया था। जिसका समय यहां से निकलने का दोपहर 2 बजे रखा गया था। यात्री ने मिलने की वजह से निगम को घाटा हो रहा था, इसके बाद बस का समय सुबह 8 बजे कर दिया गया, लेकिन यह निर्धारित समय पर नहीं चलती है। इसके चक्कर में यात्रियों को या तो इंतजार करना पड़ता है या बस छूट जाती है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक निगम की ओर से मुरादाबाद को चलने वाली बस की कोई समय सारिणी बनाकर नहीं दी गई है। इसकी वजह से बार-बार समय बदलना पड़ रहा है और यात्रियों को परेशानी हो रही है। निगम से सूचना मिलते ही एक निश्चित समय पर बस का संचालन शुरू किया जाएगा।