{"_id":"69a70c8e05567456710b3be2","slug":"the-bull-that-killed-the-old-man-was-caught-and-sent-to-a-cowshed-etah-news-c-163-1-eta1002-147209-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वृद्ध की जान लेने वाले सांड़ को पकड़कर गोशाला भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वृद्ध की जान लेने वाले सांड़ को पकड़कर गोशाला भेजा
Tue, 03 Mar 2026 10:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
जैथरा से सांड़ का रेस्क्यू करती पशु पालन विभाग की टीम व अन्य। स्रोत पशुपालन विभाग
एटा। कस्बा जैथरा में सोमवार को सांड़ ने 62 वर्षीय वृद्ध पर हमला कर उसे जमीन पर पटककर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में खुलेआम घूम रहे सांड़ से दहशत बनी रही। पशुपालन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ का रेस्क्यू कर गोशाला भेज दिया है।
मोहल्ला जाटवान निवासी 62 वर्षीय रामप्रकाश रोज की तरह बाजार जा रहे थे। प्रताप स्कूल के पास अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने वृद्ध को उठाकर कई बार जमीन पर दे मारा। तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों में रोष और दहशत व्याप्त हो गई।
बताया गया कि यह सांड़ पिछले कई महीनों से ग्रामीण व राहगीरों पर हमला कर रहा है। मंगलवार को हरकत में आई पशुपालन विभाग की टीम सक्रिय हुई और कई घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को पकड़कर गोशाला में सुरक्षित कराया।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि नगर पंचायत जैथरा व पशुपालन विभाग और ग्रामीणों की मदद से मंगलवार को ग्राम मेहमंता के पास सांड़ को चिह्नित किया गया। इसके बाद डॉ. बीएन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया और सांड़ को बृहद गोशाला संरक्षण केंद्र किनौड़ी खैराबाद में सुरक्षित पहुंचाया गया। संवाद