फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The baraatis were beaten with sticks and then the wedding rituals were performed

Etah News: लाठी-डंडों से बरातियों की लगाई पिटाई, फिर निभाईं शादी की रस्में

Thu, 27 Feb 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The baraatis were beaten with sticks and then the wedding rituals were performed
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवांस में डीजे पर डांस करने के चक्कर में घराती-बराती भिड़ गए। विवाद बढ़ा तो घरातियों ने 5 बरातियों को लाठी-डंडों व पाइप से पीटकर घायल कर दिया। जान पर खतरा देख बरातियों ने 112 पर कॉल पुलिस को बुलाया। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मामला शांत होने के बाद शादी की रस्में निभाई गईं।
विज्ञापन

गांव कूल्हापुर थाना व जिला हाथरस निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को एक बरात में आए थे। गांव पवांस में बरात चढ़ने के बाद साथ में आए कुछ युवा पंडाल में लगे डीजे पर डांस करने लगे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोग आकर साथ नाचते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडे व पाइप से बरातियों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि इस पिटाई में उसके साथ ही गांव के कुलदीप, पंकज, अजय और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। बरात के अन्य लोगों व ग्रामीणों ने बमुश्किल झगड़ा बंद कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां उपचार चल रहा है। मामला शांत होने के बाद शादी की रस्में कराई गईं। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल की जाएगी। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed