फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The accused who gave police recruitment exam with fake identity got bail

Etah News: फर्जी पहचान से पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले आरोपी को मिली जमानत

Thu, 03 Oct 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
The accused who gave police recruitment exam with fake identity got bail
एटा। पिछले दिनाें पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय से एक युवक पकड़ा गया था। जिस पर फर्जी पहचान से परीक्षा देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अदालत ने उसे जमानत दी है।
विज्ञापन

सीओ सकीट संजय कुमार सिंह ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक जेएलएन डिग्री कॉलेज में 30 अगस्त 2024 को पहली पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अमित कुमार उपस्थित हुआ। बायोमीट्रिक सत्यापन में उसका नाम अजय कुमार निवासी नगला गोकल चंद्रवार जिला फिरोजाबाद पाया गया। परीक्षार्थी के संदिग्ध होने पर उससे पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि अमित कुमार के नाम से उसने फर्जी आधारकार्ड उम्र कम करके बनवाया है।
विज्ञापन

सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अजय ने पुलिस पर झूठी कहानी बनाकर फंसाने का तर्क दिया। अभियोजन पक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया। सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद जमानत का आधार पर्याप्त पया और प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed