फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   TET also copied to the one caught

टेट पास करने को भी नकल, एक पकड़ा

Tue, 20 Dec 2016 12:19 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 20 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
TET also copied to the one caught
श‌िक्षक पात्रता परीक्षा देते लोग - फोटो : Amar Ujala
 शिक्षक पात्रता परीक्षा सोमवार को 11 केंद्रों पर संपन्न हुई। इस दौरान पहली पाली में उच्च प्राथमिक वर्ग के 517 और दूसरी पाली में प्राथमिक वर्ग के 463 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह की पाली में 6025 और दूसरी पाली में 3722 आवेदक पंजीकृत थे।

वहीं शासन की सख्ती के बाद भी परीक्षा में नकल के  ठेकेदार भी सक्रिय दिखाई दिए। कई केंद्रों पर स्थाई शिक्षक भी परीक्षा देने पहुंचे। इनका लक्ष्य अन्य आवेदकों की सहायता के लिए परीक्षा देना बताया जाता है। एक केंद्र पर तो एक शिक्षा अधिकारी ने एक आवेदक को टोंकते हुए कहा कि आप तो टीचर हैं?
विज्ञापन


इस पर सहमे युवक ने कहा कि वह नंबर बढ़ाने के लिए परीक्षा में बैठा है। वहीं इस बार परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्य टीम भी लगाई गई थी। टीम में शामिल रहे डा. भास्कर ने बताया कि पहली पाली में केवल चार परीक्षार्थी अस्वस्थ मिले। इनमें एक गर्भवती महिला की तबियत दूसरी मंजिल पर परीक्षा  कक्ष तक पहुंचने के कारण आंशिक रूप से बिगड़ गई थी। वहीं कासगंज में एक अभ्यथी नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएमआर सीट ले गया परीक्षार्थी
शहर के एक परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी ओएमआर की मूल प्रति ही लेकर चला गया। ऐसे में परेशान कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक उसे तलाशते नजर आए। माइक से अनाउंस भी कराया गया, लेकिन परीक्षार्थी लौट कर नहीं आया।


सेंटर था सेंट पाल्स, पहुंच गया जीआईसी
दर्जनों आवेदकों को अपना अनुक्रमांक तो दूर परीक्षा केंद्र तक नहीं मालूम था। सेंट पाल्स स्कूल केंद्र का एक आवेदक ठीक दस बजे पहुंचा, लेकिन जब कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र देखा तो बताया कि  तुम्हारा केंद्र यहां नहीं है। इसे सुनकर आवेदक के होश उड़ गए। वहां से वह जीआईसी की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed