फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ten poles of the Electricity Corporation fell in the district due to the storm

आंधी से जिले में गिरे विद्युत निगम के दस पोल

Wed, 24 Mar 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ten poles of the Electricity Corporation fell in the district due to the storm
एटा। जिले में मंगलवार की देर शाम आई आंधी व बारिश से जिले में दस विद्युत पोल गिर गए। इससे एक दर्जन से अधिक गांव की बिजली गुल रही। वहीं 33 केवीए लाइन में फॉल्ट होने से शहर के आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली देर रात तक गुल रही। मंगलवार की शाम अचानक से तेज आंधी व पानी आ गया। इससे विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। तेज आंधी के कारण जलेसर में चार, एटा में दो व अलीगंज क्षेत्र में चार विद्युत पोल गिर गए।
विज्ञापन

इससे एक एक दर्जन से अधिक गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं बुधवार को देर शाम पर विद्युत लाइनों के सही करने का कार्य चलता रहा। इसके साथ ही 33 केवीए लाइन पर फॉल्ट हो जाने के कारण शहर के मारहरा गेट, किदवई नगर, ठंडी सड़क सहित कई मोहल्लों की बिजली देर रात तक गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed