फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Temple devotees descended

मंदिरों में उमड़े भक्त, गूंजे घंटा, घड़ियाल

Sat, 21 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 21 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Temple devotees descended
 नवदुर्गा पर्व का पहला दिन मातारानी के नाम रहा। खचाखच रहे माता मंदिरों में मैया के जयकारे गूंजते रहे। हाथों में पूजा थाल लिए महिलाओं की भीड़ सुबह से ही मंदिरों की ओर दिखाई दी। वहीं, शाम को भी मंदिरों में आरती और भजनों की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन



शनिवार सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। मंदिरों में घंटे घड़ियाल और जयकारे गूंजने लगे। धूप अगरबत्ती की सुगंध से माहौल महक उठा। मंदिरों में सर्वाधिक भीड़ महिलाओं की रही। ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, शांती नगर दुर्गा मंदिर, हनुमान गढ़ी, इंद्रपुरी शिव मंदिरों पर भक्तों की लाइनें रहीं। दोपहर तक परिसर खचाखच भरे रहे। वहीं घरों में भी घंटों पूजा-अर्चना का दौर चला। शाम होते ही फिर मंदिरों में महिला भक्त आरती के लिए पहुंचे। घंटों यहां भजन के दौर चले। ऐसे में माहौल भक्तिमय हो गया। युवतियों किशोरियों में सुबह सबसे पहले पूजा करने को लेकर होड़ रही। सुबह चार बजे ही नहा धेाकर यह लोग मंदिरों में पहुंचे।
विज्ञापन


भक्ति पर भारी महंगाई
पर्व की दस्तक के साथ ही महंगाई बेकाबू हो गई। फलों पर ही नहीं अन्य पूजा सामग्री पर भी इसका असर दिखाई दिया। शनिवार को सेब सवा सौ रुपये किलो बिका। अंगूर, संतरा, पपीता, केला आदि के दामों में भी 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं पूजा में प्रयुक्त हरा नारियल 50 रुपए तक बिक गया। कुंभकारों ने भी घट, सरवा आदि के मनमाने दाम लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी मातारानी
 सोशल मीडिया में भी मातारानी और नवसंवत्सर छाया रहा। वॉट्सएप, फेसबुक आदि साइट्स पर नवरात्रे की शुभकामनाएं दिखाई दीं। लोगों ने माता व मंदिरों के आकर्षक फोटो ही पोस्ट नहंी किए वरन शुभकामनाओं को लेकर मैया के जमकर गुणगान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed