{"_id":"668a8527a7b0622c970b6c81","slug":"teenager-dies-due-to-electric-shock-etah-news-c-163-1-sagr1018-119411-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिजली करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिजली करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
Sun, 07 Jul 2024 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र में खेत पर गए किसान का पुत्र विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। परिजन ने किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।
बागवाला थाना क्षेत्र के गांव नगला लक्ष्मण निवासी उदय प्रताप (15) वर्ष की मौत हुई है। उसके बाबा शिवराज सिंह ने बताया की नाती रविवार की दोपहर खेत पर गया हुआ था। खेतों पर विद्युत लाइन पेड़ों पर झूलते हुए गुजरी हैं। नाती इसकी चपेट में आ गया। सूचना पाकर हम लोग मौके पर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में खेत में पड़ा हुआ था। उसको मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया, लेकिन जान नहीं बच सकी। बागवाला थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि मामले की कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद