फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Team C became champion in the final match of District Tennis Ball Cricket League

Etah News: जनपदीय टेनिस बॉल क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में टीम सी बनी चैंपियन

Sun, 16 Apr 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Team C became champion in the final match of District Tennis Ball Cricket League
एटा। पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 से 16 अप्रैल तक जनपदीय टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इसका फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें टीम ए को हराकर टीम सी चैंपियन बनी।टॉस जीतकर टीम ए के कप्तान दिनेश प्रताप सिंह ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम सी की तरफ से ओपनिंग बैट्समैन के रूप में अर्जुन तथा नागेंद्र यादव उतरे। अर्जुन ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 35 गेंदों पर शानदार 71 रन बनाए। जिसकी बदौलत टीम सी ने 102 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम ए की ओर से मनोज मिश्रा व अरुणकांत ने 2-2 तथा दिनेश चौधरी व अलीम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

टीम ए की तरफ से ओपनर के रूप में मनोज पीटीआई तथा मनीष दुबे कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। मनोज पहली गेंद पर ही शून्य पर आउट हो गए। मनीष दुबे ने 15 रन, अलीम ने 14, राहुल सिंह ने 12, मनोज मिश्रा ने 13 तथा दिनेश चौधरी ने 2 रन बनाए। इस प्रकार टीम ए निर्धारित 10 ओवरों में 69 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

फाइनल फाइनल मैच का प्रारंभ जनपदीय टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेश यादव ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंत में अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अर्जुन घोषित किए गए। अंपायर की भूमिका राजेश शर्मा तथा दलवीर सिंह ने निभाई। आयोजन सचिव मनोज पीटीआई, इंद्रेश यादव, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, बागीश विक्रम, देव प्रकाश, संत प्रकाश, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed