फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teachers formed three franchise teams to address student beatings.

Etah News: छात्र को पीटने के मामले में डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय टीम

Fri, 30 Jan 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 30 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teachers formed three franchise teams to address student beatings.
एटा। जिले के एक निजी विद्यालय में कक्षा-6 के छात्र को पीटने और दुर्व्यवहार के मामले को डीएम प्रेम रंजन सिंह ने गंभीरता से लिया है। अभिभावक की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने शिकायत में लिखा है कि 27 जनवरी को सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को दो शिक्षकों ने पीटा। आरोप है कि घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने भी संवेदनहीन रवैया अपनाया। इसकी वजह से अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन

डीएम ने जांच समिति में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य को अध्यक्ष बनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह व बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच समिति को निर्देश दिए हैं कि प्रकरण से जुड़े सभी पक्षों से पूछताछ कर तथ्यों की गहन जांच करें। इसके बाद 15 दिनों के अंदर अपनी विस्तृत आख्या दें। ताकि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed