{"_id":"681dec560a78f105aa07f046","slug":"teachers-are-worried-as-they-have-not-received-mdm-ration-since-january-etah-news-c-163-1-eta1003-133338-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जनवरी से एमडीएम का राशन न मिलने पर शिक्षक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जनवरी से एमडीएम का राशन न मिलने पर शिक्षक परेशान
Fri, 09 May 2025 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 09 May 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। मारहरा विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जनवरी से एमडीएम का राशन नहीं पहुंचा है। एमडीएम सहित अन्य समस्याओं पर शिक्षकों ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मारहरा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से एमडीएम का खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा कहा कि प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुर पीली पर कार्यरत शिक्षामित्र रीता कुमारी का मार्च माह में सात दिन, प्राथमिक विद्यालय नगला दत्ती पर कार्यरत शिक्षामित्र रामनरेश के मानदेय में एक दिन की कटौती की गई है।
जबकि दोनों पूरे महीने नियमित रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कहा कि कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बीआरसी पर संबद्ध किया गया है, जो बीआरसी पर नहीं मिलते हैं। उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। हाकिम सिंह, हरवेंद्र कठेरिया, क्षेत्रपाल सिंह, महेश चंद्र तोमर, सतेंद्र सिंह, राहुल चौहान आदि शिक्षक मौजूद रहे।