{"_id":"659edbd536e294e9bb09a281","slug":"teacher-was-murdered-by-strangulation-blame-on-parents-etah-news-c-163-1-sagr1016-11076-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गला दबाकर की थी शिक्षका की हत्या, माता-पिता पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गला दबाकर की थी शिक्षका की हत्या, माता-पिता पर आरोप
Wed, 10 Jan 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
एटा। सकीट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली शिक्षिका करीब पांच साल पहले लापता हो गई थी। अब उसकी हत्या की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज कराई गई है। इसमें शिक्षिका के मां, बाप और भाइयों को आरोपी बनाया गया है।
गांव नाजिरपुर की रहने वाली नीलम ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गांव की ही किरन (19) सर्वेंद्र सिंह यादव इंटर कॉलेज प्रभानगर सकीट में प्राइवेट शिक्षिका के रूप में कार्य करती थी। इसका गांव के किसी लड़के से प्रेम संबंध था। बालिग होने के कारण वह उससे शादी करना चाहती थी। किरन के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। आरोप है कि उसके पिता विशुनदयाल, भाई संजू व प्रवीता तथा मां चंद्रकली ने विरोध करते हुए पिटाई कर उसे प्रताड़ित किया। परेशान होकर किरन ने पुलिस से शिकायत की तो थाने में पंचायत हुई।
आरोप है कि परिजन ने थाने में फैसले के दौरान किरन की मर्जी से शादी की बात कही और ले गए। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के उद्देश्य से उसे गाड़ी में डालकर कहीं ले गए। यह घटना 20 अप्रैल 2018 की बताई गई है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है। जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता नीलम का पति गिरफ्तार
सकीट। पुलिस ने विजेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक की नौकरी करने का आरोप है। 2022 में उसके विरुद्ध फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया गया था। वह हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाली नीलम का पति है। संवाद