{"_id":"635e6ce30645347320301c7a","slug":"tax-will-be-charged-for-garbage-collection-in-gram-panchayat-etah-news-agr5517410120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत में कूड़ा संग्रह के लिए वसूला जाएगा कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत में कूड़ा संग्रह के लिए वसूला जाएगा कर
विज्ञापन
एटा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में भी कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। वहीं घर-घर कूड़ा संग्रह के लिए कर वसूल किया जाएगा। जिले के 46 राजस्व गांव में करीब 39 ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। इस दौरान प्लास्टिक बैंक के साथ कूड़ा एक जगह एकत्रित किया जाएगा और उसका निस्तारण किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एक रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रत्येक घर से कर वसूला जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ग्राम सभा को दी गई है। ग्राम सभा द्वारा यह कर वसूला जाएगा। वहीं घर से एकत्रित कूड़े को ग्राम समाज की जमीन पर एक जगह केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां पर कूड़ा निस्तारण किया जाएगा।
खरीदे जाएंगे 39 वाहन
डीपीआरओ केके सिंह चौहान ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत वाहनों की खरीद भी की जाएगी। इन वाहनों द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। हालांकि अभी विभाग के पास इन वाहनों के संचालन के लिए चालकों की व्यवस्था नहीं है। इस पर माथापच्ची की जा रही है।