{"_id":"a3050888660a66c73bf5b902d228dd5c","slug":"target-for-recover-one-and-half-crore-is-five-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन और डेढ़ करोड़ का लक्ष्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन और डेढ़ करोड़ का लक्ष्य
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बिजली चोरी रोकने व बकाया वसूली के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान का मुख्य अभियंता (वितरण) अलीगढ़ व अधीक्षण अभियंता ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर वसूली पर जोर दिया, साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए रात व दिन में अलग-अलग टीमें गठित कर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए।
आज कल में विजिलेंस टीमें भी एटा में पहुंच जाएंगी। दूसरी ओर कारपोरेशन ने चार करोड़ रुपये की राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे 31 मार्च तक पूरा करना है, जिसे पूरा करने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। साथ ही राजस्व भी वसूला जा रहा है। बुधवार को मुख्य अभियंता अतुल निगम व अधीक्षण अभियंता एके जैन ने पहले अरुणानगर स्थित कार्यालय में, बाद में अधिशासी अभियंता शहर के कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें अब तक विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लेते हुए राजस्व वसूली पर जोर दिया।
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने लालपुर, श्यामनगर, किदवई नगर व ठंडी सड़क पर चल रहे अभियान का निरीक्षण किया। मौके पर ही 73 बकाएदारों के कनेक्शन कटवाए तथा 25 बकाएदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मुख्य अभियंता ने बिजली चोरी रोकने के लिए मथुरा व अलीगढ़ से भी विजिलेंस टीमें भेजने की बात कही। इस मौके पर अधिशासी अभियंता शहरी राजीव चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर चल रहा करोड़ों का बकाया
एटा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कारपोरेशन ने शहरी क्षेत्र में चार करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे 31 मार्च तक पूरा करना है, अभी तक विभागीय अधिकारी ढाई करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर पाए हैं। चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में लक्ष्य कैसे पूरा होगा, लेकिन अधिकारी दावा कर रहे हैं कि 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। दूसरी ओर सरकारी विभाग, जिनमें खासकर पुलिस, स्वास्थ्य, जेल आदि शामिल हैं, जिन पर भी बिजली विभाग का लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपये बकाया है, जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। संबंधित विभाग बजट मिलते ही भुगतान करने की बात कह रहे हैं।