{"_id":"6735ec25ed5e58d58609a634","slug":"tanker-filled-with-asphalt-overturned-driver-and-cleaner-were-taken-out-after-cutting-the-cabin-etah-news-c-163-1-sagr1016-125713-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डामर से भरा टैंकर पलटा, केबिन काटकर निकाले चालक-क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डामर से भरा टैंकर पलटा, केबिन काटकर निकाले चालक-क्लीनर
Thu, 14 Nov 2024 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र में जलेसर-इसौली मार्ग पर बुधवार देर रात डामर से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। केबिन में चालक और क्लीनर फंस गए। पुलिस ने पहुंचकर दोनों को सुरक्षित निकाला।
जलेसर-इसौली मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। अचानक सामने गड्ढा आ जाने की वजह से डामर से भरा हुआ टैंकर पलट गया। इसका चालक रवि और क्लीनर निवासी गैलूथना अलीगढ़ केबिन में फंस गए। स्थानीय लोग काफी देर कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें निकालने में नाकाम रहे। इसके बाद सूचना पर पहुंची जलेसर थाना पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकाला। थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि केबिन में चालक-क्लीन के फंसे होने की सूचना मिली। वहां पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला और जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। संवाद