{"_id":"619a362a98646918c0779cd2","slug":"talent-will-be-enhanced-by-mp-sports-competitions-etah-news-agr5153402188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल प्रतियोगिताओं से निखारी जाएंगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल प्रतियोगिताओं से निखारी जाएंगी प्रतिभाएं
विज्ञापन
एटा। सांसद खेल प्रतियोगिताओं को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही हैं। जिले में तीन संसदीय क्षेत्र हैं, तीनों में ही क्षेत्रवार तिथियों में खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्टेडियम पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। यहां पर एथलीट, क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में रुचि रखने वाली प्रतिभाएं निखारी जाएंगी। खेल प्रतियोगिताओं को लेकर प्रतिभागी काफी उत्साहित हैं और आवेदन आने शुरू हो गए हैं।
जिले में संसदीय क्षेत्र एटा-कासगंज, फर्रूखाबाद संसदीय क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र अलीगंज और आगरा में विधानसभा क्षेत्र जलेसर आते हैं। तीनों ही संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल प्रतियोगिताएं होने जा रही हैं। प्रतियोगिताओं में एथलीट और क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाएगा, जबकि अन्य खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी आवेदन करते हैं तो उनको भी शामिल किया जाएगा। एथलीट में बालिकाओं और बालकों के लिए अलग-अलग आयोजन किया जाएगा।
सीडीओ डॉ. अवधेश बाजपेयी ने बताया कि एटा-कासगंज संसदीय क्षेत्र के खेल सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम, आगरा संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र जलेसर का जलेसर स्टेडियम और फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र की खेल प्रतियोगिताएं अलीगंज में आयोजित की जाएंगी। सदर में 24, जलेसर में 25 और अलीगंज में 26 नवंबर को स्टेडियमों में एथलीट, क्रिकेट व अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।