फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   tahseeldar

अलीगंज तहसील में रंग लाया अधिवक्ताओं का आंदोलन, तहसीलदार हटाए

Wed, 25 Sep 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
tahseeldar
एटा/अलीगंज। अलीगंज तहसील में चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को रंग लाया। डीएम ने अलीगंज में तैनात तहसीलदार आरके त्यागी का जलेसर तबादला कर दिया है। अलीगंज में सुरेश चंद्र को तहसीलदार बनाया गया है। तहसीलदार त्यागी का तबादला होने के बाद अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

दरअसल, करीब एक महीने पहले अलीगंज के तहसीलदार न्यायालय में दाखिला खारिज समेत तमाम फाइलों के लंबित रहने और तहसीलदार आरके त्यागी के व्यवहार को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायालय का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद एसडीएम पीएल मौर्य ने अधिवक्ताओं से चर्चा की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अधिवक्ताओं ने तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर दिया। मामले की गूंज शासन तक हुई। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद डीएम सुखलाल भारती ने बुधवार को अलीगंज में तैनात तहसीलदार आरके त्यागी को जलेसर का तहसीलदार बनाया है। जबकि नवागत तहसीलदार सुरेश चंद्र को अलीगंज भेजा गया है। बुधवार को तहसीलदार सुरेश चंद्र ने अलीगंज पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम पीएल मौर्य के साथ अधिवक्ताओं ने वार्ता भी की। अधिवक्ताओं ने नवागत तहसीलदार का स्वागत किया। तहसीलदार ने सभी अधिवक्ताओं के साथ सामंजस्य बनाकर काम करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed