फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Taba sara hati prabhu kr̥ta du'i

तब सर हति प्रभु कृत दुइ

Tue, 11 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Taba sara hati prabhu kr̥ta du'i
दशानन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भगवान राम का तीर लगते ही बुराई का प्रतीक दशानन धू-धूकर जल उठा। रंगीन आतिशबाजी और पटाखों की आवाज से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और फजां में श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। मंगलवार को विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सैनिक पड़ाव में चल रहे रामलीला महोत्सव में बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शिरकत की। वहीं रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को विजयादशमी पर्व पर सैनिक पड़ाव में जन सैलाब उमड़ पड़ा। रावण का पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। शाम को रामलीला के मंच पर राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन हुआ। भगवान राम अपने रथ पर सवार होकर हाथ में धनुष लेकर बुराई के प्रतीक का संहार करने पहुंचे। भगवान राम ने जैसे ही अहंकार के प्रतीक रावण पर तीर छोड़ा तो पुतला धू-धूकर जल उठा तो रामलीला मैदान श्रीराम के जायकारों और तालियां से गूंज उठा। आसमान में आतिशबाजी नजारे दिखाई दिए। डीएम शंभूनाथ, एसएसपी एएस राय, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने भगवान श्रीराम का तिलक किया। आसमां में आतिशबाजी के रंगीन नजारे देखने को मिले। पुतला दहन के बाद दर्शकों ने मेले का आनंद लिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल सिंह, अनिल शर्मा वैरागी, दीपांकर सिंह एडवोकेट, नलिन राज गुप्ता, स्वयंप्रकाश गौड, उमाशंकर गिरि, दिनेश उपाध्याय, ग्रीशमिश्रा, नीरज गुप्ता, गोविंद, अतुल महाजन, निखिल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
काली अखाड़ों ने मोहा मन
दशहरा पर्व के दौरान काली अखाड़ों ने अपने हैरत अंगेज करतब दिखाए। इससे दर्शक खूब रोमांचित हुए। काली अखाड़ों ने तलवार बाजी का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
गली मोहल्लों में हुआ पुतला दहन
एटा/सकीट। रामलीला मैदान के अलावा जिले के गली मोहल्लों में बच्चों ने रावण का पुतला बनाकर बुराइयों का दहन किया। शहर के साथ-साथ सकीट के मोहल्ला कटरा में बच्चों ने रावण का पुतला बनाया। इस मौके पर आर्यन वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, गोविंदा, लवी वार्ष्णेय, भूमि वार्ष्णेय, चारू, दर्शिका, अंशिका, हर्ष समेत तमाम बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed