फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sweep arrangements did not work, turnout decreased

Etah News: काम न आए स्वीप के इंतजाम, घट गया मतदान

Wed, 08 May 2024 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 May 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Sweep arrangements did not work, turnout decreased
एटा। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैलियां निकाली गईं। पंपलेट का वितरण हुआ। यहां तक कि जागरुकता की शपथ दिलाई गई, लेकिन ये सब इंतजाम काम नहीं आए। मंगलवार को मतदान हुआ तो वर्ष 2019 के सापेक्ष सदर विधानसभा क्षेत्र सहित मारहरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम हो गया।
विज्ञापन


जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। उनसे परिजन सहित पड़ोस के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने को कहा गया। यहां तक कि रैलियां भी निकाली गईं। बेसिक से लेकर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने रैलियां निकालीं। डीएम सहित एसएसपी ने खुली कार में सवार होकर लोगों से मतदान करने की अपील रैली के माध्यम से की थी। इसके अलावा घर-घर लोगों को जागरूक करने के लिए टीमों को भेजा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मतदान के दिन मतदाताओं को घरों से बुलाने के लिए टोलियां भी लगाई गईं, लेकिन इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। इस बार मतदान वर्ष 2019 के सापेक्ष कम हो गया। वर्ष 2019 में सदर विधानसभा क्षेत्र में 62.31 फीसद मतदान हुआ था। जबकि इस बार 57.90 फीसद मतदान हो सका। वहीं मारहरा विधानसभा में वर्ष 2019 में 64.81 फीसद वोट पड़े थे। मंगलवार को यहां 63.45 फीसद मतदान हुआ।

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed