फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students did not get exercise book even after two and a half months

Etah News: ढाई माह बाद भी छात्रों को नहीं मिली अभ्यास पुस्तिका

Sat, 19 Aug 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 19 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students did not get exercise book even after two and a half months
एटा। नया शैक्षिक सत्र शुरू हुए करीब ढाई महीना बीत चुका है। लेकिन अब तक प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की अभ्यास पुस्तिकाएं नहीं पहुंची हैं। विद्यार्थियों को निपुण बनाने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार का पूरा जोर निपुण पर है, लेकिन बिना अभ्यास पुस्तिका के विद्यार्थी निपुण कैसे बनेंगे, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन




सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को पढ़ने के लिए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाती हैं। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को हिंदी, गणित की अभ्यास पुस्तिका दी जाती है। अन्य विषयों की पाठ्य पुस्तकें शिक्षा सत्र शुरू होने पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध करा दी गई थीं। लेकिन अभ्यास पुस्तिकाएं अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। मालूम हो कि कक्षा एक के बच्चों को कलरव, दो को कलरव व गिन तारा, कक्षा तीन के बच्चों को कलरव, गिन तारा, हमारा परिवेश, रैनबो दी जाती हैं। अभ्यास पुस्तिका न होने से बच्चे अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन



भाषा व गणित पर है विशेष जोर
निपुण में बच्चों की भाषा व गणित पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे बच्चों को शुरुआती अक्षरों, शब्दों का ज्ञान हो सके। उच्चाधिकारियों का मानना है कि शुरूआत में बच्चे अक्षर व संख्या पहचान सकेंगे और पढ़ सकेंगे। इससे उनका पढ़ाई का स्तर सुधरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभ्यास पुस्तिकाएं अभी शासन स्तर से ही नहीं आई है। जैसे ही पुस्तिकाएं आएंगी उनका वितरण कराया जाएगा। अन्य पाठ्य पुस्तकें वितरित कराई जा चुकी हैं। - संजय कुमार, डीसी निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed