{"_id":"6402c2ebaf9ac4fbe70e2974","slug":"student-caught-carrying-mobile-in-exam-etah-news-c-25-1-79723-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंचा छात्र पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंचा छात्र पकड़ा गया
Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
एटा। उप्र बोर्ड परीक्षा में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की जाती है। इसके बावजूद भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक छात्र मोबाइल फोन लेकर पहुंच गया जो मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया। छात्र के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसैला स्थित श्री माधवानंद इंटर कॉलेज मेंं एक मार्च को द्वितीय पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान कक्ष संख्या पांच में परीक्षार्थी सचिन कुमार निवासी नगला रंजीत थाना बागवाला से स्मार्ट फोन पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि को सूचना दी। पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में बरामद मोबाइल को सील किया गया और स्ट्रांग रूम में रखवाया गया।
केंद्र व्यवस्थापक बाबूराम ने बताया कि मोबाइल फोन के साथ ही नकल करने वाली कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की गई थी। छात्र को लेकर थाने पहुंचे जहां से उसको छोड़ दिया गया। मोबाइल लाने की विद्यालय स्तर से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्र नाबालिग था, ऐसे में थाना स्तर से कार्रवाई नहीं की जा सकती थी। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट समकक्ष अधिकारी रहते हैं, उनके द्वारा ही मुचलके पर छोड़ा गया है।