फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Strike in support of other organizations came together

हड़ताल के समर्थन में अन्य संगठन भी साथ आए

Thu, 31 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 31 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Strike in support of other organizations came together
वेतन की मांग कर रहे डीआरडीए कर्मचारियों के समर्थन में गुरुवार को राज्य कर्मचारियों के अन्य संगठन भी साथ आ गए। उन्होंने विकास भवन के दर्जन भर से ज्यादा कार्यालयों में ताले जड़कर भवन के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीडीओ साहब सिंह ने डीआरडीए कर्मचारियों को जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी इस बार पर अड़े रहे कि जब तक शासन से वेतन का पूरा बजट प्राप्त नहीं हो जाता, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल के चौथे दिन डीआरडीए कर्मचारियों के आंदोलन को और बल मिला। समर्थन में आए राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई के आह्वान पर जिला विकास कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग, कृषि रक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, लघु सिंचाई विभाग, प्रादेशिक विकास एवं युवा कल्याण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, कौशल विकास मिशन कार्यालय के कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया। धरना स्थल पहुंचे सीडीओ साहब सिंह ने कहा कि डीएम के साथ-साथ वह खुद भी शासन के निरंतर संपर्क में हैं। जिला प्रशासन की ओर से डीआरडीए कर्मचारियों को जल्द वेतन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में डीआरडीए एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष वीके गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार, उपाध्यक्ष मौ. शरीफ, जिलामंत्री रामप्रकाश यादव, सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद पचौरी, जय सिंह, संजय गुप्ता, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य रामलाल कुशवाह, जिलामंत्री विवेक प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैई लाल वर्मा, जिलाध्यक्ष विनीता, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष रामकन्हैया, उप्र गवर्नमेंट पेंशनर्स संघ के महामंत्री मान सिंह यादव सहित आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed