फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Strange fraud - came in the guise of a monk and took away the jewelery of the woman

अजब ठगी - साधू के वेष में आया और महिला के आभूषण ले उड़ा

Mon, 19 Sep 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

शहर में ही बाबा के वेष में एक ठग सहित तीन लोगों ने एक वृद्धा को पहले बातों के जाल में फंसाया।इसके बाद आरोपी आभूषण से भरा रुमाल छीनकर भाग गए।

विज्ञापन
Strange fraud - came in the guise of a monk and took away the jewelery of the woman

विस्तार

एटा। शहर में ही बाबा के वेष में एक ठग सहित तीन लोगों ने एक वृद्धा को पहले बातों के जाल में फंसाया। इसके बाद उसके आभूषण ले उड़े।
विज्ञापन

घटना 9 सितंबर की है, जिसकी एफआईआर कोतवाली नगर पुलिस ने अब दर्ज की है।
शहर में जीटी रोड स्थित श्रीराम दरबार मंदिर के रहने वाले दिनेश हीराणा ने बताया कि उनकी माता मंजू हीराणी रेलवे रोड की ओर रोज शाम को योगा करने जाती हैं। 9 सितंबर को भी गईं, जहां से शाम करीब 6.30 बजे वापस लौट रही थीं। एलआईसी के पास एक व्यक्ति मिला। जो उनसे कुछ लोगों के पते आदि पूछने लगा। बाद में बीमारियों की बात करने लगा। इस पर मां ने भी अपनी समस्या के बारे में बताया। उस व्यक्ति ने कहा कि एक बाबा हैं, जिनकी दवा से काफी लाभ मिलता है।
तभी बाबा के वेष में एक व्यक्ति वहां पहुंचा। एक अन्य व्यक्ति भी आ गया और वो लोग बाबा वेषधारी के गुणगान करने लगे। साथ ही मां को बातों के जाल में फंसा लिया। सामने गली में एकांत स्थान में ले जाकर कहा कि आपकी समस्या पहने हुए सोने से है। इसे पवित्र नहीं किया गया है। हम इसे पवित्र कर सकते हैं। सभी आभूषण उतारकर एक रुमाल में बांध लो।
विज्ञापन

मां ने चार चूड़े, चेन, पैंडल निकालकर रुमाल में रख लिया। इसके बाद आरोपी आभूषण से भरा रुमाल छीनकर भाग गए। दिनेश ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हुई है। लूटे गए आभूषणों की कीमत 4.50 लाख रुपये से अधिक है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द मुल्जिमों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed