फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Stone-pelting after teenage girl held captive in Jamon village

Etah News: जमों गांव में किशोरी को बंधक बनाने पर पथराव

Thu, 25 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Stone-pelting after teenage girl held captive in Jamon village
जलेसर। गांव जमों में बृहस्पतिवार की सुबह अनुसूचित जाति की किशोरी को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम की ग्रामीणों से झड़प हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने किशोरी पक्ष के लोगों के घरों पर पथराव कर दिया। इसमें बालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस हंगामा करने वाले लोगों को चिह्नित कर रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव जमों में बृहस्पतिवार की सुबह अनुसूजित जाति की किशोरी गांव में गई थी, जहां कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया। किशोरी के परिजन की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर किशोरी को बंधक बनाने वाले दूसरे समाज के लोगों ने पुलिस से कहासुनी की। पुलिस से भिड़ गए। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस की मौजूदगी में किशोरी पक्ष के घरों पर पथराव किया गया। हमलावरों ने पीड़ित के मकान का दरवाजा तोड़ दिया। इस हमले की घटना में पत्थर लगने से दो लोग घायल हो गए। बाद में थाने से पुलिस बल के पहुंचने पर हमलावर भागे। पुलिस ने पथराव में घायल दोनों बालक को अस्पताल पहुंचाया है। मामले की प्राथमिकी घायल बच्चे की मां कृष्णा ने थाने में दर्ज कराई है, जिसमें गांव के कबीर, रवि, पिंटू, सोनू, डब्बू, कल्लू, भूपेश, रूपेश, आकाश, संदीप सहित 10-15 अज्ञात शामिल हैं। सीओ ने बताया कि किशोरी को बंधक बनाने की सूचना पर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने मारपीट व पत्थर फेंके हैं। उन्हें चिह्नित करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


----------------
पथराव से गांव में फैला तनाव
क्षेत्र के गांव जमों में बृहस्पतिवार को हुए पथराव से तनाव का माहौल है। किशोरी के पिता का आरोप है कि हमलावरों की दबंगई है, राजनीतिक संरक्षण होने पर वह पुन: हमला कर सकते हैं। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दी। इसके बाद उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने भी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed