{"_id":"649c6ac12f62665138062334","slug":"stolen-cash-and-jewelry-of-a-woman-traveling-in-roadways-etah-news-c-163-1-sagr1017-1537-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज में सफर कर रही महिला की नकदी व जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज में सफर कर रही महिला की नकदी व जेवर चुराए
Wed, 28 Jun 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में शहर के मोहल्ला मानसरोवर काॅलोनी निवासी रूबी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोडवेज बस में सफर के दौरान बैग में ब्लड से कट लगाकर चोरी करने का आरोप है।
बताया कि आगरा से एटा के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। बैग में 35 हजार रुपये, 4 अंगूठी, एक चेन पेंडल सहित, मंगलसूत्र, कान के झाले रखे थे। इनको चोरी कर लिया गया। जब घर जाकर देखा तो नकदी व जेवर गायब थे। बताया कि पति सेना में हैं, वहां से ही घर लौट रही थी। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और चोरों की तलाश की जा रही है।
थाना जसरथपुर में कविता देवी निवासी ढठिंगरा ने गांव के ही पहाड़ी के खिलाफ 14 जून की रात को घर में घुसकर 4 हजार रुपये और जेवर चोरी करके ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जलेसर में सोमेंद्र निवासी नगला कल्याण थाना मिरहची ने बड़े मियां की दरगाह जलेसर से मां के सोने के कुंडल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 10 जून को शनि जात के लिए गए थे तभी चोरी की वारदात की गई। थाना सकरौली में विद्युत कर्मी कैलाश वर्मा ने गांव नगला साधु के पास रखे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को उतारकर सामान चोरी करके ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।