फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sticks, sticks and bars went in dispute over land, six injured

जमीन के विवाद में चले लाठी डंडा व सरिया, छह घायल

Sun, 29 Aug 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sticks, sticks and bars went in dispute over land, six injured
एटा। थाना व कस्बा मारहरा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे और सरिया चलने से दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को गंभीर हालात में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शीशग्राम में शुक्रवार रात करीब नौ बजे प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर नोकझोंक हो र्गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और सरिया निकल आए। एक दूसरे पर जमकर प्रहार किए गए। इस वारदात में एक पक्ष के आमिर, इसका भाई जुवैद व तारिक और पिता ताहिर घायल हो गए। दूसरे पक्ष के समीर और उसकी बहन अलसाना घायल हुई। पुलिस ने रात करीब 11 बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार और डॉक्टरी मुआयना कराया गया।
विज्ञापन

समीर को गंभीर हालत में शनिवार की दोपहर अलीगढ़ रेफर किया गया। एसएसआई रमाकांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में शुकवार रात झगड़ा हो गया। 26 अगस्त की शाम को भी झगड़ा हुआ था। समीर पक्ष के लोगों ने हमला कर दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी थी। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले में मुकदमे दर्ज कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed