{"_id":"e110134b437405dc72df910713fca24b","slug":"ssp-office-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गावं चपरई के ग्रामीणों ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। बुधवार को गांव के दूसरे लोगों ने एक युवक की पिटाई कर बाद में फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए रास्ता रोक लिया था। ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्रवाई होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सकीट ब्लाक क्षेत्र के गांव चपरई निवासी अधिवक्ता अरुण सोलंकी ने बताया कि उन्होंने ग्राम से प्रधान पद का चुनाव लड़ा है। आरोप है कि दूसरे चरण के चुनाव में वोट नहीं देने पर नगला भोली के प्रधान पद के उम्मीदवार ने अपने साथियाें के साथ बुधवार को गांव चपरई के लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि गुरूवार सुबह नौ बजे मारपीट की और लोगों का रास्ता रोककर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। अधिवक्ता की माने तो पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इससे गुस्साए ग्रामीण गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सकीट पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।