फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Splash of cultural events will be at the Republic Day

गणतंत्र दिवस पर रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sun, 24 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 24 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Splash of cultural events will be at the Republic Day
गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। स्कूलों में बच्चे रिहर्सल में जुटे हैं। सरकारी कार्यालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंगाई पुताई की जा रही है। प्रतिमाओं को विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


एडीएम बीएम मिश्र ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत ढंग से पूर्ण हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर सुबह 8:30बजे झंडारोहण तथा राष्ट्रगान होगा एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया जाएगा।  सुबह 7:30 बजे प्रभु पार्क से कलक्ट्रेट तक स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकलेगी।  पुलिस लाइन में सुबह  9:30 बजे झंडारोहण, पुलिस परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में सुबह 10 बजे झंडारोहण होगा। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएंगे। देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, देशभक्ति, सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सौहार्द, धर्म निरपेक्षता से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएं। अपरान्ह में परंपरागत रूप से किसी सार्वजनिक स्थान पर जनसभा का आयोजन कर देशभक्ति व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी।  
विज्ञापन

इधर गणतंत्र दिवस के लिए स्कूलों, कॉलेजों में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण आदि की तैयारियों में जुटे हैं। नगर में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कराने के बाद उनकी पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इन प्रतिमाओं को विद्युत झालरों से सजाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed