फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP women cell's protest against government's education policy

Etah News: सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ सपा महिला प्रकोष्ठ का प्रदर्शन

Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
SP women cell's protest against government's education policy
एटा। प्रदेश सरकारी की शिक्षा नीति के खिलाफ सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट धरना स्थल पहुंचकर सरकार को आड़े हाथों लिया। बंद किए जाने वाले विद्यालयों में कार्यरत गरीब रसोइयों के बेरोजगार होने के लिए पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पुष्पलता यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश में 5000 विद्यालय बंद करने जा रही है जिससे न सिर्फ गरीब छात्रों को शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा बल्कि इसमें कार्यरत बेसहारा, बेवा रसोइया भी बेरोजगार हो जाएंगी। प्रदेश सचिव राजकुमारी धनगर ने कहा ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगे सरकार तक रखी हैं। मांगें नहीं मानी गई तो महिला सभा आंदोलन के लिए बाध्य होगीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मर्ज किए जा रहे विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। इन विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को बहाल किया जाए। सम्मानजनक मानदेय नियमित नियुक्ति तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए। प्रत्येक बस्ती में एक किलोमीटर की परिधि में उच्च प्राथमिक विद्यालय और 3 किलोमीटर की परिधि में उच्च प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था पुनः सुनिश्चित की जाए। कमलेश देवी, दीक्षा यादव, बेबी देवी, गुड्डू यादव, प्रीति देवी, शकुंतला देवी, रजनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed