फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP will answer the challenge of BJP today

भाजपा की ललकार का आज जवाब देगी सपा

Mon, 20 Dec 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
SP will answer the challenge of BJP today
सैनिक पड़ाव में सपा की विजय यात्रा के लिए की जा रही तैयारी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। सपा की विजय यात्रा शहर के सैनिक पड़ाव में मंगलवार को होगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोगों को संबोधित करेंगे। इसी मैदान पर 12 दिसंबर को भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया था। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने सीधे-सीधे सपा को ललकारा था। अब बारी सपा की है, समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा की ललकार का जवाब किस तरह देते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर दो दिन से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को भी सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैनिक पड़ाव में मंच बनाया गया। साथ ही पंडाल लगाकर तैयार किया गया। जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का रथ दोपहर 2 बजे सैनिक पड़ाव में पहुंचेगा। वह मैनपुरी से यहां आ रहे हैं। सबसे पहले जिले की सीमा कंगरौल पर उनका स्वागत किया जाएगा। फिर मलावन और एआरटीओ कार्यालय पर स्वागत करते हुए कार्यकर्ता उन्हें लेकर सैनिक पड़ाव पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एमएलसी सुनील साजन, आनंद भदौरिया, राजीव यादव आदि भी मौजूद रहेंगे। पड़ाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब एक घंटे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सैफई के लिए निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed