{"_id":"58a0aae64f1c1b5f7ed8420b","slug":"soron-gate-put-up-eight-km-long-jams-ndri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों गेट से नदरई तक लगा आठ किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों गेट से नदरई तक लगा आठ किमी लंबा जाम
Amar Ujala
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
लगा जाम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतदान के अगले दिन नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही। इस दौरान मामों, सोरों गेट, सर्कुलर रोड से लेकर नदरई तक लगभग 8 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग कई-कई घंटे जूझने के बाद निकल सके।
चुनाव के लिए अधिग्रहित की गई निजी बसें, टेंपो आदि को छोड़ दिया गया। वहीं मतदान के दिन वाहनों की समस्या के कारण रविवार को यात्रियों की भीड़ भी थी। सुरक्षाबल के जवान भी जिले में मतदान ड्यूटी पूरी होने के बाद रविवार को दूसरे क्षेत्रों में सकुशल मतदान कराने को रवाना हुए। इन सबके कारण रविवार को सड़क पर वाहनों का मेला रहा। वाहनों की भीड़ से बदांयू-आगरा, और अलीगढ़ मार्ग पर जाम के हालात बन गए। इस दौरान सुबह पहले सर्कुलर रोड पर जाम लगा। इसके बाद सोरों गेट से मामों तक जाम लग गया। वहीं दूसरी ओर नदरई तक जाम लग गया। करीब आठ किलोमीटर लंबे लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम का आलम यह रहा कि छोटे-बड़े सभी वाहन रेंगते दिखे। वाहन सवारों को कई-कई घंटे तक जाम में फंसे जूझते रहे।
काफी देर तक जाम बना रहा, तो अर्धसैनिक बलों के जवान बसों से उतरकर जाम को हटवाने के लिए चौराहे पर आ गए। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की भूमिका संभाल ली।